साउथ इंडियन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काठमांडू पोखरा (नेपाल) में आयोजित ओपन इंटरनेशनल गेम्स 2021 में ताईक्वांडो में 06 गोल्ड मेडल जीतने वाले जशपुर छत्तीसगढ़ के छः खिलाड़ियों तथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में ताईक्वांडो खेल में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा किया गया सम्मानित।
दिनांक 02.10.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा साउथ इंडियन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काठमांडू पोखरा (नेपाल) में आयोजित ओपन इंटरनेशनल गेम्स 2021 में ताईक्वांडो खेल में 06 गोल्ड मेडल जीतकर जशपुर जिले का नाम रोशन करने वाले 06 खिलाड़ियों तथा दुर्ग-भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ताईक्वांडो खेल में 03 गोल्ड, 01 सिल्वर व 02 कॉस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये सम्मानित किया गया।

