रायगढ़, 6 सितम्बर2021/ मछुआ कल्याण बोर्ड की सदस्य श्रीमती अमरीता निषाद आज जिले के प्रवास पर रही। इस दौरान वे मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी एवं पूर्वांचल मत्स्य बीज प्रक्षेत्र झनकपुर में मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती अमरीता निषाद ने मछली पालन विभाग के सहायक संचालक, सहायक मत्स्य अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षकों के साथ-साथ जिले के मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह एवं मछली पालन में संलग्न मछुआ व्यक्ति से भी मछली पालन के क्षेत्र में आ रही समस्या एवं समाधान से रूबरू हुई तथा मत्स्य कृषकों के समस्या को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मत्स्य कृषकों द्वारा बचत सह राहत योजना अंतर्गत अंशदान की राशि को छूट करने एवं इस वर्ष की तालाब/जलाशय की लीज राशि को छूट करने हेतु मांग किया गया, जिसे बोर्ड के समक्ष रखने की बात कही।


