रायगढ़, 6 सितम्बर2021/ मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति से अनुमोदन उपरांत बैंक शाखाओं को अग्रेषित किया जाना है। योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन किए आवेदकों का साक्षात्कार जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के समक्ष 10 सितम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, लोचन नगर रायगढ़ में लिया जाएगा।


