बिना रेस के विजेता रहे भूपेंद्र पटेल, बनेंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री; पहली बार में ही विधायक से CM का सफर
पाटीदार नेता भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। वह घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। विजय रूपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। हालांकि, 55 वर्षीय भूपेंद्र पटेल नाम अटकलों से काफी दूर था। भूपेंद्र पटेल आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
पटेल अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह अहमदाबाद अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एयूडीए) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटले का कारीबी भी माना जाता है। आनंदीबेन पटले भी घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ती थीं। भूपेंद्र पटेल 2017 में ही पहली बार विधायक बने और पहले ही कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे।

