सरिया क्षेत्र में महानदी के तट स्थित 25 से अधिक गांव जलमग्न
महानदी का पानी चंद्रपुर,सरिया इलाके में खतरे से ऊपर बह रही
रायगढ़. जिले भर में विगत दो तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आस-पास के नदी-नाले उफान पर है। दूसरी ओर महानदी का जलस्तर बढ़ने से सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टिमरलगा का लात नाला का जल स्तर बढ़ गया। लात नाला पूल के उपर करीब चार फीट पानी बह रहा है । प्रशासनिक की टीम ने सुरक्षागत कारणों से यहां बेरिकेड लगा दिए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों को पूल पार करने से रोकने के लिए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है । पूल के उपर से पानी बहने से चंद्रपुर से सरिया – बरमकेला मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया गया है।
महानदी में जलस्तर अनियंत्रित होने पर हीराकुद डैम के 46 गेट अभी तक खोले जा चुके हैं। वहीं टिमरलगा नेशनल हाईवे पर भी पानी भरने से नाव चल रही है। टिमरलगा बस्ती के परिवारों को राहत शिविर में रखा गया। लोगों को नाव की मदद से रात में निकाला गया।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले में यलो एलर्ट जारी करते हुए नदी-नाले के पास रह रहे लोगों को सतर्क रहने कहा गया है।

