रायगढ़ ऑलइंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट CM — 1 संपदा की रायगढ़ ग्रेटर इकाई जो समाज हित में समय – समय पर अनेको कार्य करती रहती है ।इसी कड़ी में सत्र 2021- 2022 के क्लब प्रोजेक्ट ” *छत्तीसगढ़ की लोक ,* *कला , संस्कृति* ” को ध्यान में रखते हुये । *ग्राम* *छिरवानी ग्राम पंचायत* *नवागांव* के आदिवासी ग्रामीणों के संग छत्तीसगढ़ का पारम्परिक *भोजली* **तिहार* मनाया। भोजली तिहार मनाने की परम्परा प्रायः नौ दिनों की होती है , जिसे नवा खाई के नौ दिन पहले शुरू किया जाता है और नवा खाई के दिन पूर्ण किया जाता है। सर्व प्रथम भोजली उगाई जाती है,इसके दौरान नौ दिनों तक गाँव में भजन कीर्तन में लोक गीत गाये जाते है । ग्रामीण मादर झांझ बजाकर नाचते और झूमते हुये, भोजली गीत गाते है ,जो लोकगीत इस तरह से होते है । *देवी गंगा देवी गंगालहर* *तिरंगा हो* *लहर तिरंगा हमरो* *भोजली दाई के* *भीगे आठो अंगा आहो* *देवी गंगा*
नौ दिनों के बाद भोजली का विसर्जन किया जाता है ।विसर्जन के दिन पूरा गाँव एक साथ एकत्रित होकर पूजा अर्चना करते हुऐ ,अपने – अपने भोजली को पकड़ कर नाचते हुये भोजली देवी का विसर्जन करने एक साथ नदी पर जाते है पूरा गाँव नदी परघर परिवारऔर गाँव की रक्षा के लिये भोजली मैया से प्रार्थना करते है ।इस अवसर को सराहनीय और यादगार बनाने के लिये लीनेस बहनो ने ग्रामीणों का तिलक लगाकर गमझा श्रीफल मास्क देकर सम्मान किया ।इस अवसर पर उपस्थित रही क्लब अध्यक्ष लीनेस संगीता शर्मा सचिव लीनेस संगीता सरोगी कोषाध्यक्ष लीनेस पूनम सिंह लीनेस लता जायसवाल लीनेस निशा शर्मा लीनेस प्रिया शर्मा आदि बहने ।

