जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की चंद्रपुर नगर पंचायत में पंचायत कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर, अस्पताल और कर्मचारियों के क्वार्टर सब पानी में डूब गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। सड़कों पर करीब 4 फीट तक पानी भरा है। गुरुवार को नगर पंचायत CMO मोहन विश्वकर्मा दफ्तर में फंस गए। इसके बाद राजस्व अधिकारी और अन्य कर्मचारी नाव चलाते हुए उन्हें लेने के लिए पहुंचे।
नगर पंचायत चंद्रपुर में जल भराव हो गया। सड़कों पर करीब 4 फीट तक पानी भरा है। इसके चलते वहां स्थित अस्पताल, धर्मशाला और कर्मचारियों के क्वार्टर तक डूब गए। इसके बाद उन्हें सब खाली कर वहां से जाना पड़ा। इस दौरान कार्य कर रहा रहे CMO मोहन विश्वकर्मा वहीं फंस गए थे।
कर्मचारी बताते हैं कि यहीं पर स्वास्थ्य विभाग का ऑफिस, क्लीनिक, नगर पंचायत और उनके क्वार्टर बना दिए गए हैं, जो हर साल पानी में डूबते हैं। CMO मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि खराब होने वाली चीजें बाहर निकालवा दी गई हैं। प्रयास से कुछ सामान और मशीनें भी बचाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी प्रशासन को सूचना दी थी। इस साल भी दी है, पर अभी तक कुछ हुआ नहीं है।

