गौपालकों एवं किसानोें को 2 करोड़ 05 लाख 03 हजार 446 रूपए का भुगतान किया गया है
जशपुरनगर 20 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के गौठानो के माध्यम से कुल 102517.23 क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसका गौपालकों एवं किसानोें को 2 करोड़ 05 लाख 03 हजार 446 रूपए का भुगतान किया गया है। जिले में गोबर विक्रय के लिए पंजीकृत पशुपालकों की संख्या 8085 एवं सक्रिय विक्रेताओं की संख्या 6736 है।
अब तक जिले में कुल 19626.91 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 7616.37 क्विंटल खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही 12010.54 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों एवं अन्य विभागों को किया गया है। साथ ही 998.1 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 987.6 सुपर कम्पोस्ट खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है तथा 10.5 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरक के साथ ही जैविक खाद का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा हैै।

