रायगढ़ राजघराने के वर्तमान राजा विशाल बहादुर सिंह का सोमवार रात निधन हो गया। 50 वर्षीय राजा विशाल बहादुर बेहद मिलनसार और सरल व्यक्ति थे। इनके पिता राजा ललित सिंह के ज्येष्ठ पुत्र विजय बहादुर और माता सरोज कुमारी थी। कुछ दिन पहले सड़क हादसे में राजा साहब को सर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह रायपुर में इलाजरत थे। जहां कल रात उनका दुःखद निधन हो गया।


