बीति रात अज्ञात आरोपियों ने हनुमान राइस मिल के संचालक और एल्डरमेन मदन मित्तल और उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल की हत्या कर दी
रायगढ़. जिले के लैलूंगा शहर में देर रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात घर पर परिवार के साथ सो रहे राईस मिल संचालक और उनकी पत्नी की हत्या करने के बाद घर से कीमती सामान और पैसे के साफ करने की भी खबर मिल रही है।
जानकारी के अनुसार पत्थलगांव मेनरोड पर रहने वाले हनुमान राइस मिल के संचालक और नगर पंचायत के एल्डरमैन के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठत नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू मित्तल की बुधवार की रात 12 से एक बजे के बीच हत्या कर दी गई है। स्वजनों से जानकारी मिली है कि मदन मित्तल व अंजू मित्तल सपरिवार निवास करते थे। मृतक दंपती अपने मकान के प्रथम तल में नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। उनके बेटे–बहू ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे। तड़के जब उनको पुत्र ऊपर से नीचे आए तब अपने माता–पिता को पलंग में पड़ा हुआ देखकर हतप्रभ रह गए।
इधर मदन मित्तल और अंजू मित्तल के होंश में नहीं आने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और साफ हुआ कि देर रात दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। इस सनसनीखेज वारदात की खबर लैलूंगा में फैलते ही वहां परिवार के लोगों के साथ स्थानीय लोग पहुंचने लगे। मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है। शहर में जगह–जगह नाकेबंदी की गई है।
लैलूंगा विधायक के साथ आलाधिकारियों की टीम मौके पर
हत्या की सूचना मिलते ही पूरे लैलूंगा में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार को सूचित की। कद्दावर नेता व व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पराधियों को पकड़ने के लिए वे रायगढ़ एसपी से भी चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल लैलूंगा में आला पुलिस अधिकारियों के साथ—साथ पुलिस की एक्सपर्ट टीम लैलूंगा में मौजूद है।

