इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और क्लब के अन्य सदस्यों को 2020-21 में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए ढेर सारे अवार्ड देकर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ईना पुरोहित ने सम्मानित किया। इनरव्हील क्लब सेंट्रल और पूर्व अध्यक्ष ने कोरोना काल और लाकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्य के द्वारा अपनी पहचान बनाई है। जिसको डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा सराहा गया और पूर्व प्रेजिडेंट लक्ष्मी अग्रवाल और क्लब के सदस्यों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

