ये भागमभाग के जिंदगी में अपने आप को सुरक्षित रखना अनिवार्य हो गया है खास तौर पर मोटर साइकिल चलाने के समय हेलमेट जरूर लगानी चाहिए, पत्रकार साथी अमित पुरोहित बिते दिनो रात्रि के समय अपने आफिस से घर लौट रहे थे उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार मालवाहक आटो आ रही थी उसमें लोहे का एंगल लोड था उसमे से एक एंगल ट्राली से बाहर निकला हुआ था वही एंगल उनके सिर पर तेज रफ्तार से लगा और माथे से टकराकर लौट गई क्योंकि अमित पुरोहित पत्रकार हेलमेट पहन रखे थे,फोटो में लाल घेरे में जो काला निशान दिख रहा है,वो लोहे के एक एंगल के टकराने से है, समय रहते अमित पुरोहित अंधेरे में तेज गति से आ रहे ऑटो की स्पीड को ध्यान नही देते ऑटो में लोड लोहे का एक एंगल मेरे सामने हिस्सा को चिरते हुए निकल जाता क्योंकि ऑटो की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा से कम नहीं था, अमित जी का कहना है वे अगर हेलमेट नहीं पहने होते तो माथे में लोहे का एंगल लग जाता, एंगल लगने से उनकी मौत निश्चित था,पत्रकार अमित पुरोहित का यह भी मानना हैं कि हेलमेट पहने थे तभी उनके जीवन बचा नही तो मृत्यु तो अंतिम सत्य था वे लोगों को सोसल मिडिया से लोगो को आगाह किये है, हेलमेट पहनकर अर्थात सुरक्षा उपायों को अपनाकर अकाल मृत्यु को टाल सकते हैं. मित्रों बाइक या दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें जीवन में सुरक्षा उपायों को जरूर अपनाएं

