जोगी कांग्रेस कार्यकारणी का लगातार विस्तार*
रायगढ़! जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रायगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर रविरंजन विश्वकर्मा काे नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय की अनुशंसा पर ब्लाक अध्यक्ष मारकंडेय कुमार सिंह ने किया। ज्ञात हो विगत ३१.०८.२०२१ को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के रायगढ जिले में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत से ही जिले में राजनैतिक सरगर्मी बढ गयी है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के ब्लॉक अध्य्क्ष , रायगढ. द्वारा अपनी टीम का गठन करते हुए वार्ड नम्बर ४१ के निवासी गैरेज संचालक रविरंजन विश्वकर्मा को ब्लाक उपाध्यक्ष , रायगढ के पद पर नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने बताया प्रेस से कहा कि जल्द ही वार्ड स्तर पर पूरे ४८ वार्ड में नियुक्तियां कर दी जाएंगी और इसके बाद टीम डोर टू डोर जाकर प्रदेश की एकमात्र क्षेत्रीय दल के सिद्धांतो से लोगों का परिचय कराएगी। तथा प्रदेश हित में क्षेत्रीय दल की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए लोगों को संगठित करेगी इस दौरान पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता बाबी सरदार जिला उपाध्यक्ष प्रिंकल दास जिला सचिव तुलाराम देवांगन कोषाध्यक्ष अंजना बंजारे अजीत जोगी युवा मोर्चा की महिला अध्यक्ष पायल राजपूत, जमुना देवांगन, निशा सोंधिया, श्रवण सिदार, अजीत जोगी युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष जय सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मारकण्डे सिंह, अमन ठाकुर , मोहन सिंह , सहित से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

