लायंस/लीनस क्लब दिव्य ऊर्जा ने किया वृद्धजन सम्मान
सेवा मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्लब लायंस व लीनस क्लब दिव्य ऊर्जा की अध्यक्ष अनीता कपूर ने जानकारी दी की किरण उराव के नेतृत्व मे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन वृद्धजन सम्मान के लिए सदसयो ने मुस्कान बिखेरी वृद्धाश्रम मे ,और एक प्रयास किया खुशियां बांटने का, तथा काफी समय व्यतीत किया वृद्धजनो के साथ !
सभी सदस्यो ने गमछा, फल, बिस्कुट भेट कर वृद्धजनो का सम्मान किया!
किरण उराव ने कहा हम सबके छोटे-छोटे कार्यो से उनके चेहरे पर जो मुस्कराहट आ जाती है और दिल से ढेर सारा आशीर्वाद देकर और फिर आने का वादा लेकर हम सबको विदा करते है।
बहुत ही आत्म संतुष्टि मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष अनीता कपूर किरण उराव, मीरा पासवान,आरती तिवारी, अंजू बंसल, उषा अग्रवाल व अन्य सदस्यो की सराहनीय उपस्थिति रही.

