लायंस /लीनेस दिव्य ऊर्जा क्लब, रायगढ़ ने उठाया स्वच्छता अभियान की ओर एक कदम
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन वृद्धाश्रम मे गांधी जी का सपना स्वच्छता जागरुकता पर अपना कार्य आरंभ किया
लीनेस अध्यक्ष अनीता कपूर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें अपने और अपने आसपास की स्वच्छता को बनाए रखने की आवश्यकता है।
एक स्वच्छ शरीर हमें स्वस्थ रखता है और डॉक्टरों से दूर रखता है और इस प्रकार चिकित्सा खर्च और स्वास्थ्य की हानि से बचाता है। स्वच्छता से मन में अच्छे और सकारात्मक विचार आते हैं जो रोगों के आगमन को धीमा करता है।
रोग पैदा करने वाले कीटाणु गंदगी में बहुत तेजी से बढ़ते हैं जो संक्रमण या विभिन्न महामारी जैसे कि हैजा के कारण बनते है. स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए हम सभी को जीवन के हर पहलू में स्वच्छ आदतों का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि गंदगी नैतिक बुराई का प्रतीक है जबकि स्वच्छता नैतिक शुद्धता का प्रतीक है।
इन सब बातो को ध्यान मे रखते हुए वृद्धाश्रम मे वाटर फिल्टर , सेनीटाइजर, फिनाइल, डिटोल हैंङवाश भेंट किये गये साथ ही फल व बिस्कुट के पैकेट भी भेट किये गये।
अध्यक्ष अनीता कपूर द्वारा स्वचछता संबंधी टिप्स भी दिये गये जिससे विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके।
कार्यक्रम मे किरण उराव, आरती तिवारी, मीरा पासवान अंजू बसंल, का विशेष सहयोग व अन्य सभी सदस्यों का परोक्ष अपरोक्ष योगदान रहा .

