छ. ग.रत्नपुरिहा कन्नौजिया यादव महासभा के प्रांताध्यक्ष श्री लीलाधर जी के निर्देशानुसार सारंगढ़ केंद्र में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी श्री नंदकिशोर यादव व सहायक चुनाव अधिकारी श्री नितेश ठेठवार(रायगढ़) को नियुक्त किया गया।आज दिनाँक 23/10/2021 को सारंगढ़ के यादव भवन में स्वजातीय बंधुओ के उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें केंद्राध्यक्ष के लिए श्री अवधेश ठेठवार व श्री जीवन यादव दोनों प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अपने अपने दावेदार प्रस्तुत किये।इस बीच सर्व सम्मति से विचार विमर्श कर दोनों की सहमति पर सिक्का उछाला गया। जिसमें अवधेश ठेठवार जी विजयी घोषित हुये।विदित हो कि वित्तीय वर्ष पूर्व में भी अवधेश ठेठवार जी समाज की सेवा देते रहे है। उन्होंने अपने समाज के प्रति विशेष रूप समाज के लिए समर्ण भाव से सेवा की आगे भी इसी तरह हमेशा ततपर सहयोग देते रहेंगे।
अतः सभी की सहमति पर अन्य पदों का चुनाव सम्पन्न किया गया,जो निम्न है…
अध्यक्ष- श्री अवधेश ठेठवार
कार्यकारी अध्यक्ष–श्री जीवन यादव।
उपाध्यक्ष- श्री अनिल गोपाल(अधिवक्ता)
सचिव– श्री अनिल गोपाल।
कोषाध्यक्ष–श्री रवि यादव।
इस प्रकार उपस्थित सुदामा चौधरी,कन्हैया लाल यादव,विजय यादव ,राजेन्द्र यादव बिरपारा, अजय गोपाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका,सत्येंद्र बारगाह उपाध्यक्ष नगरपालिका,गंगाराम यादव,संतोष यादव,नरेश प्रधान,सतीश बल्ला,जुगल यादव,सभी महानुभाओं साथ ही कुटेला केंद्राध्यक्ष अरुण गुड्डू यादव, अरुण यादव कोसा अध्यक्ष साथ ही मितेन्द्र यादव कार्यकरिय अध्यक्ष जी का सहयोग रहा।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को हार्दिक शुभकामनाएं


