नेशनल हाइवे रोड 158 में दर्दनाक सड़क हादसा अडानी पावर कंपनी के कोयला गेट के पास कि दुर्घटना।
चन्द्रपुर/रायगढ़-नेशनल हाइवे रोड 158 में आज रात सगे भाई बहन और एक लड़की के लिए दीपावली कि रात एक काली रात से कम नही था।जहाँ एक लड़की का रोड के ऊपर ही मौत हो गई।वही एक लड़की और लड़का को गंभीर अवस्था मे रायगढ़ ले जाया गया।जहाँ सूत्रों के अनुसार एक और लड़की कि मौत हो गई है।घटना दीवाली कि रात कि है।थाना पुसौर के अंतर्गत छोटे भंडार में अडानी पावर कंपनी संचालित हो रही है।अडानी कंपनी मेन गेट के आगे कंपनी का कोल्ड स्टोरेरत अलग से अंदर जाने के लिए रोड बनाया गया है।जहाँ पर कि उक्त कंपनी का कोयला रात दिन आता है।इसी जगह के पास दीवाली कि रात सुमित्रा निषाद।अक्षय चौहान।आरती चौहान।का सड़क हादसा हो गया।जिसमें सुमित्रा निषाद कि मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दोनो भाई बहनों को गंभीर अवस्था मे रायगढ़ ले जाया गया।जहाँ पर कि सूत्रों कि माने तो बहन कि मौत रायगढ़ में हो गई।प्रत्यदर्शियों के अनुसार कुछ लोगो का कहना था कि ये लोग काफी समय से सड़क पर गंभीर अवस्था मे तड़फ रहे थे।सूत्रों कि माने तो कुछ लोग अडानी ग्रुप कंपनी के कोयला गेट के आगे कई बेरिकेट जो रोड के ऊपर लगाए गए है।उसका भी कारण दुर्घटना को मानते है।अब ये घटना है।या दुर्घटना ये पुसौर पुलिस के जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


