छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के रायगढ़ इकाई की हुई बैठक
समाज ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय
रायगढ़ छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई रायगढ़ के नवगठित कार्यकारिणी का प्रथम बैठक ग्राम चोटी गुड़ा घरघोड़ा में संपन्न हुआ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के रायगढ़ इकाई ने कई बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की,बैठक की अध्यक्षता मुरलीधर सिदार एवं अरुण राय जगत के द्वारा किया गया, मुख्य रूप से बैठक में संगठनात्मक,सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक एवं नशा मुक्त समाज पर विस्तृत से चर्चा कर जमीनी स्तर पर अमल करने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
समाज की कुरीतियों एवं रूढ़ीवादीयो को भी समाप्त करने पर विचार किया गया,छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई रायगढ़ के कार्यकारिणी गठन ग्राम पाकर गांव विकासखंड लैलूंगा राड क्षेत्र में किया गया था जिसमें कुछ लोगों के द्वारा समाज के प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ अपमानित शब्दों का प्रयोग किया गया समाज ने इस कृत्य को कड़ी शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित किया, इस बैठक में सर्वश्री यशवंत राज सिंह, बरत सिंह ठाकुर ,रतन सिंह पोर्ते, दयाराम धुर्वे ,नंदलाल गोड, सुखदेव ओटी ,बनमाली नेटि,भुनेश्वर पोर्ते, भूपदेव सिदार ,जागेश्वर सिदार,अजय कुमार धुर्वे,स्नेह लता सिदार ,दीपमाला,उत्तम कुमार सिदार,लखेश्वरी सिदार,कार्तिक राम पोर्ते,आशू राज सिंह,बलराम,जय सिंह सिदार,एम डी सिदार,इत्यादि लोगों ने बैठक में उपस्थित रहे।


