सलखेता गांव में भांजो ने मिलकर मामा से की मारपीट, भांजो के खिलाफ कापू थाना में केस दर्ज
धर्मजयगढ़
खेती चरने की बात को लेकर भांजो ने अपने मामा की पिटाई कर दी वहीं मारपीट के बाद मामा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने दोनों भांजो पर केस दर्ज किया है।मामले में पीड़ित ने बताया कि उसका नाम फूलसाय एक्का पिता तेजराम एक्का उम्र 35 वर्ष है जो ग्राम सलखेता बांधपारा थाना कापू जिला रायगढ का निवासी है।और खेती किसानी व ड्रायवरी का काम करता है।वहीं बीती रात करीबन साढ़े आठ बजे ललित टोप्पो व ज्योती टोप्पो दोनों पीड़ित के भांजे है और ग्राम सलखेता बांधपारा में ही रहते हैं ऐसे में उनके द्वारा बैल खोलने एवं खेती चरने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी के साथ हाथ-मुक्का व लात से मारपीट किये है । मारपीट करने से पीड़ित के हाथ,चेहरा,पीठ व गर्दन में चोटें आई है । मारपीट की घटना के दौरान गांव के लोगो द्वारा बीच बचाव किया गया । जिसके बाद आज मेरे पीड़ित की रिपोर्ट मौखिक रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294,506,323,34 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध किया है


