आंगन मिलन से मजबूत हुआ जनभागीदारी का रिश्ता,‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश
पत्थलगांव जशपुर जिले के आंगन बाडी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में समुदाय की सहभागिता के साथ ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं के बेहतर पोषण के लिए संतुलित आहार और पोषण संबंधी आदतों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों द्वारा पोषण प्रतिज्ञा भी ली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा मातृ एवं बाल पोषण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितम्बर से 6 अक्टूबर 2026 तक निरंतर किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत घोघर के हाथामहुआ आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही । कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बेहतर सहभागिता एवं पोषण संबंधी पहल करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर सुपरवाइजर मनोरमा टोप्पो के द्वारा संचालित किया गया एवं शाशन के महत्वकाँझी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
न्योता भोजन सरपंच, उपसरपंच महोदय बीडीसी , पंच गण वरिष्ट नागरिक ग्राम पंचायत घोघर के उपस्थिति में फल पपीता, केला,खीर, पूड़ी उपस्थित 3 से 6 वर्ष के बच्चे,6 माह से 3 वर्ष के बच्चे, मितानिन, AWW,AWH को दोपहर का गर्म भोजन त्योहर मनाते हुए खिलाया गया।


