कांग्रेसी नेता सत्यदेव संतोष गुप्ता की माता जी को श्रद्धांजलि देने कापू पहुंचे धरमजयगढ़ कांग्रेसी!
असलम खान धरमजयगढ़ न्यूज 31 दिसंबर:– आज शुक्रवार को धरमजयगढ़ के कांग्रेसी नेतागण द्वारा विधायक प्रतिनिधि सत्यदेव संतोष गुप्ता के निवास स्थान कापू पहुंचकर उनकी स्वर्गवासी माता जी श्रीमती फूलमती देवी गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
जहां राजा विजय सिंह, धरमजयगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनदीप सिंह कोमल, सहित एल्डरमेन श्याम साहू,पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी असलम खान ने शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करते हुए उनकी पूजनीय माता जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।साथ ही श्री कोमल ने उनके सुपुत्र सत्यदेव संतोष गुप्ता द्वय को ढाढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

