धरमजयगढ़ ससकोबा उप धानमंडी में लगा धान का अम्बार, उठाव को लेकर प्रबंधक परेशान,
31 दिसम्बर धरमजयगढ़ क्षेत्र के नव निर्मित धान खरीदी केंद्र ससकोबा में धान उठाव को लेकर कसमकस की स्थिति बनी हुई है खरीदी केंद्र परिसर में चारो ओर धान पहाड़नुमा नजारा नजर आ रहा है धान का अंबार लग गया है खरीदी केंद्र में कोई भी जगह फिलहाल खाली नही है जिसे लेकर धान सोसाइटी प्रबंधक चिंता जाहिर कर रहे हैं ।
जानकारी मुताबिक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ससकोबा उप धानमंडी में जगह के मुताबिक अबतक लिमिट से ज्यादा धान की खरीदी हो गई है 27 हजार 1 सौ 80 किविंटल धान की खरीदी हो चुकी है जिसमे केवल 11 सौ 80 किवंतल धान का उठाव हुआ है जो बिल्कुल नहीं के बराबर है जबकि प्रबंधक सखाराम के मुताबिक बता दें धान का टीओ बहुत पहले कट चुका है फिर भी धान का उठाव आज तलक नही हो पाया है जिसे लेकर भारी चिंता सताने लगी है क्योंकि एक तो धान खरीदी केंद्र में सहीं ढंग से जगह नही है ऊपर से बेमौसम बारिश का भय सताने लगा है ऐसे में प्रबंधक सखा राम राठीया की माने तो धान का उठाव जल्द नही हुआ तो समस्याएं और विकराल रूप ले सकती है साथ ही भारी नुकसानी का सामना भी करना पड़ सकता है इन परिस्थितियों में कह सकते हैं कहीं न कहीं क्षेत्र के किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है कुल मिलाकर धान मंडी में धान बोरी का अंबार लगना प्रबंधक समेत क्षेत्र के किसानों के लिए भारी परेशानी का शबब बन रहा है। हालांकि बता दें प्रबंध सखाराम राठिया के अनुसार ससकोबा उप धानमंडी में बेमौसम बारिश से धान को बचाने पन्नी तिरपाल सहिंत हर संभव उपाय जरूर किए गए हैं समस्या है तो केवल धान उठाव का जो परेशानी का फिलहाल विशेष वजह बना हुआ है।


