पत्थलगांव प्रतीक्षालय में दिव्यांगों के चढ़ने उतरने के लिये बने रेम्प के रास्ता को किया अवरुद्ध
इस खराब मौसम में दिव्यांगों को हो रही भारी परेशानी
पत्थलगांव–/ बस स्टेण्ड पत्थलगांव में बने प्रतीक्षालय में जाने के लिए दिव्यांगों के लिये बने रेम्प के सामने किसी ने बड़ा सा लोहे का बॉक्स रख दिया है जिससे इस खराब मौसम में किसी दिव्यांग को पानी से बचने के लिए यदि प्रतीक्षालय में शरण लेना हो तो वह जल्दी से ऊपर नही चढ़ पायेगा क्योकि किसी व्यक्ति ने दिव्यांगों के लिये बने रेम्प के ठीक सामने को लोहे का बड़ा ड्रम नुमा टेबल रखकर रास्ता को बन्द कर दिया गया है।बताया जाता है कि कल खराब मौसम के कारण एक दिब्यानग अपने ट्राई सायकल के साथ प्रतीक्षालय में जाना चाहता पर उनके लिये बने रास्ता के बन्द होने से वह असमर्थ हो गया तब कुछ लोगो ने मानवता का परिचय देते हुए दिव्यांग को सायकल सहित उठाकर प्रतिक्षालय पहुचाया तब जाकर खराब मौसम से उक्त दिव्यांग को निजात मिल पाया। बताया जाता है कि इस बारे में कुछ लोगो ने जवाबदार अधिकारियों को जानकारी देते हुवे दिव्यांगों का रास्ता खुलवाने बोला गया किन्तु किसी भी अधिकारी – कर्मचारी ने दिव्यांगों के लिये मानवता का परिचय नही दिया।इस प्रकार है यहा की प्रसाशनिक व्यवस्था।
— देखे वीडियो एक दिव्यांग किस प्रकार हो रहा परेशान

