धर्मजयगढ़ की सीमा से लगे पड़ोसी जिले में अज्ञात महिला की जंगल मे मिली लाश, इलाके में सनसनी
धर्मजयगढ़ की सीमा से कुछ ही दूर पड़ोसी जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।बताया जा रहा है कि महिला की अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है।आपको बता दे कि रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ से लगे हुए कोरबा जिले के ग्राम लबेद की यह घटना है जहां एक महिला की लाश जंगल मे देखी गई है।ग्रामीणों ने इसकी जानकारी व्हाट्सप ग्रुप में माध्यम से दी है ताकि आसपास के इलाके में महिला की पहचान की जा सके।वहीं कोरबा जिले की पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।साथ ही आस पड़ोस के गांव में कोटवारों के जरिये मुनादी भी कराई जा रही है।जिन परिस्थितियों में महिला की लाश मिली है उसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

