साल्हेओना में गणतंत्र दिवस की संध्या भारत माता मूर्ति के समक्ष युवा टोलियों के द्वारा किया गया आरती बरमकेला:- देश मे सभी चौक चौराहों स्कूल सरकारी संस्थान इत्यादि सभी जगहों पर आज सुबह से ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी देकर तिरंगा फहराया गया इसी कड़ी में प्रति वर्ष की भांति बरमकेला विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम साल्हेओना के हृदय स्थल भारत माता के भव्य प्रतिमा के सामने वन्दे मातरम युवा समिति के द्वारा आयोजित 26 जनवरी गण पर्व हमारे गांव के बुजुर्ग सामाजिक प्रेमी श्री सुन्दरसाय यादव के हाथों ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दिए उक्त अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ग्रामीणों शिक्षकों की उपस्थिति रही।
वही संध्या 7 बजे हमारे गांव के युवा साथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के सामने गायन वादन के साथ भारत माता की आरती सामूहिक स्वर में नवसागर चौधरी व साथियों के द्वारा आरती भजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया
संध्या आरती में उग्रसेन साहू,सीताराम पटेल,नवसागर चौधरी,दिनेश साहू,चुलेस चौधरी, पंकज पटेल,चंद्रशेखर,निषाद,बाबा चौहान,पिंसु,बिट्टू,गुलाब,चुलेस सामले,नारायण सामले,इत्यादि बच्चों महिलाएं उपस्थित थे।

