स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद, प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की पहल, जूनियर और सीनियर वर्ग के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद मस्जिद गरीब नवाज परिसर में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य देश की आजादी के आंदोलन में योगदान देने वाले मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरवशाली भूमिका से नई पीढ़ी को परिचित कराना और उनके बलिदान की स्मृतियों को जीवंत रखना था।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मुस्लिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम लिखने तथा उनमें से किसी दो सेनानियों के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर निबंध लिखने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया।
जूनियर वर्ग में मोहम्मद हसनैन ने प्रथम, अलीज़ा खान ने द्वितीय तथा रहनुमा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अमीरुन्निशा प्रथम, उमम अली द्वितीय तथा आयशा सिद्दीका और जासमीन फातिमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास किसी एक धर्म, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं है। यह देश के हर वर्ग के लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गौरवगाथा है। मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना राष्ट्रीय इतिहास के उन महत्वपूर्ण अध्यायों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, जिन्हें भुलाया नहीं जाना चाहिए।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, इतिहास के प्रति रुचि, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, ईद मिलादुन्नबी कमेटी एवं सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन में हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी, हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, हाजी शेख अब्दुल्लाह, हाजी गुलाम रसूल खान, हाजी गुलाम शोएब खान, जनाब महावीर अग्रवाल, जनाब ब्रजकिशोर पटेल, जनाब नितेश लाल, अरशद वारसी, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद शब्बीर साबरी, सैयद साबिर, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अकमल साबरी, मोहम्मद ताजरब्बानी, वारिस खान, अखलाक खान, मोहम्मद यूनुस भाई, शेख ओबेदुल्ला, मोहम्मद तौकीर साबरी एवं अमान साबरी सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।


