राजधानी में आरक्षण के लिए हुआ बड़ा आंदोलन!
@ST SC के सभी सामाजिक और कर्मचारी संगठन और सर्व आदिवासी समाज हुए शामिल।
@आरक्षण विहीन पदोन्नति का कर रहे हैं विरोध!
@समाज के सभी सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों का अब होगा बहिष्कार:- जी एन जांगड़े प्रदेश महासचिव सतनामी समाज !
असलम खान धरमजयगढ़ /रायपुर न्यूज:- आज छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में प्रदेश भर के अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के सामाजिक संगठन और अधिकारी कर्मचारी संगठन और सर्व आदिवासी समाज का हुजूम एक बड़े आंदोलन के रूप में देखने को मिला कारण था छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने अन्य विभाग सहित शिक्षा विभाग में मिडिल स्कूल प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक और विषय शिक्षक का 40000 पदों पर पदोन्नति करने जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार के आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे गुस्साए एसटीएससी वर्गों के सामाजिक और कर्मचारी नेता भूपेश बघेल के खिलाफ लामबंद होकर आज बड़े आंदोलन किए के अंतर्गत इन्होंने पूरे रायपुर शहर के मुख्य मार्गो पर पैदल मार्च करते हुए,बूढ़ा तालाब में जल सत्याग्रह धरना प्रदर्शन कर मंची कार्यक्रम और मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले।
मंची कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई ने प्रदेश के कांग्रेसी सरकार पर तीखी हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार पिछड़े और गरीब आदिवासी शासकीय सेवकों का गंभीर शोषण कर रहा है उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक अधिकार है जिस का हनन राज्य सरकार और उसके प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं तथा संविधान व न्यायालय के आदेशों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे प्रदेश के हजारों लाखों आदिवासियों का जबरदस्त हानि हो रहा है अगर यह पदोन्नति बिना आरक्षण के हो जाता है तो पूरे प्रदेश में एसटी एससी वर्गों को कभी भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा अतः हम मांग करते हैं राज्य शासन आरक्षण विहिन पदोन्नति पर तत्काल रोक लगाते हुए आरक्षण रोस्टर का पालन कर नई पदोन्नति प्रक्रिया अपनाएं अन्यथा हम छत्तीसगढ़ राज्य में पूरी आबादी का 45% अनुसूचित जाति जनजाति 2 अप्रैल भारत बंद के तर्ज पर पूरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने में बहुत बड़े आंदोलन को अंजाम देंगे जिसकी सारी अव्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की होगी।
आज के इस सभा को संबोधित करते हुए छग आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक श्री सुरेश दिवाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पदोन्नति में आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है और अगर इस अधिकार की हत्या की कोई कोशिश करता है तो यह समाज उसे बर्दास्त नहीं करेगा हम अपने संविधान अधिकारों की रक्षा के लिए जन प्रतिनिधि चुनकर भेजते हैं लेकिन इन जनप्रतिनिधियों की मौन साध कर समाज का हक छीन रहा हैं जो क्षमा योग्य नहीं हैं यही कारण है कि 27 जनवरी को इन जनप्रतिनिधियों का शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन किया गया और आगे भी पूरे 29 जिला में मुख्यमंत्री सहित तमाम विधायक सांसदों का पुतला दहन और सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल कोसले ने कहा कि आरक्षण समानता का अधिकार है आजादी के बाद से हम आरक्षित वर्गों को मिलता रहा है जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुठाराघात किया है जिससे आज प्रदेश का सतनामी समाज वर्ग काफी आक्रोशित वह आंदोलन रत है अगर राज्य सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेता है तो आज के बाद पूरे सतनामी समाज अपने सभी प्रकार के सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों से राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियों का बाय काट करते हुए उन पर समाजिक बंदी से लगा देगा और कभी भी उनकी अगुवाई में कोई भी कार्यक्रम नहीं करेगा चाहे वह किसी वर्ग का क्यों ना हो।
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री मोहन बंजारे ने भी अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि वर्तमान कि कांग्रेस की सरकार जिस प्रकार हमारे आरक्षित पदो पर सामान्य वर्गो का पदोन्नति कर रहा है वह राजनैतिक षड्यंत्र है जिसका हम घोर निंदा करते है तथा मांग करते है कि हमारे वर्गो कि तत्काल पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए।
शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छग अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक़्स) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि अब हम राज्य सरकार से आज तक किए गए सीधी भर्ती,पदोन्नति और बैक लाक के पदो का हिसाब मांगेगे और अगला पिछला पूरा हिसाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा संगठन मूल रूप से आरक्षण कि रक्षा और उसके संरक्षण के लिए बना संगठन है ऐसे में हम किसी भी प्रकार के आरक्षण की कौटौती को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुभाष परते ने अपने भाषण में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि अब आरक्षित वर्ग जाग गया है खासकर युवा वर्ग जो अपना शोषण कभी बर्दास्त नहीं करेगा।
पदोन्नति में आरक्षण कटौती सीधा सीधा प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं और नौकरी पेशा को हाशिए में धकेलने का काम है जिसके लिए बस्तर से लेकर सरगुजा तक पूरा आदिवासी समाज आज सड़क पर है और अपने अनुसूचित जाति के भाईयो के साथ आंदोलन कर रहा है आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
गवर्नमेंट एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को जमकर लताड़ा और सभी आरक्षित वर्गो के सामाजिक संगठन एवं कर्मचारी संगठन को एकत्रित होकर लगातार न्याय मिलते तक संघर्ष करने की बात दोहराया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री जितेन्द्र पाटले प्रदेश संगठन सचिव अजाक्स ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट में याचिका निर्णायक मोड़ पर है बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा आनन फानन में बिना आरक्षण के पदोन्नति करना संकीर्ण और आरक्षण विरोधी मानसिकता को दर्शाता हैं जिसका राजनैतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अनुसूचित जनजाति सेवक संघ के आर एन ध्रुव ने कहा कि वर्तमान सरकार का रवैया निश्चित ही समाज विरोधी है उनका कार्य दिखाता है कि उच्च पदों में आरक्षण रोकना चाहती हैं ।
क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा विभाग सेवा के 23 साल बाद सहायक शिक्षकों का पदोन्नति कर रहा है जिसमें भी प्रदेश के 45 % आबादी को उच्च पदों में जाने से वंचित कर रहा है जिससे सहायक शिक्षक,शिक्षक सहित तमाम समाज में रोष व्यापत है।
एस सी एस टी ओ बी सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ श्री राधेश्याम टंडन ने कहा कि प्रदेश का एस सी व एस टी समाज आरक्षण विरोधी मानसिकता को आने वाले समय में करारा जवाब देगा।
के पी खांडे गुरूघासी दास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमिक के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एस सी एस टी जनप्रतिनिधियों की खामोशी बर्दास्त से बाहर है अगर हमारे वर्ग के विधायक मंत्री अपनी खामोशी नहीं तोड़े तो आने वाले समय में इनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरक्षण विरोधी नीतियों के लिए कोसा।
पिछड़ा वर्ग समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़े वर्गों के बढ़े हुए 27 % आरक्षण कि मांग को बुलंद किया।
सर्व समाज महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु बघेल क्रांति साहू ने भी सरकार को पिछड़े के आरक्षण विरोधी बताया।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने भी पदोन्नति में आरक्षण का समर्थन करते हुए सभा को संबोधित किया।
भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने ललकारते हुए सरकार को आगाह किया।
आज के इस आंदोलन मुख्य रूप से सर्व आदिवासी समाज केप्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन पोटाई आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के मुक्त प्रदेश संयोजक श्री सुरेश दिवाकर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती श्री जितेंद्र पाटले श्री मोहन बंजारे श्री दीपक मीरी सर्व आदिवासी समाज के युवा अध्यक्ष सुभाष परतें गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष कुमार नवरंग नवरंग से अजाक्स के प्रदेश सचिव अमित मेरी राजीव दुरु दिनेश जोशी आरएन ध्रुव कुंदन सिंह ठाकुर वंदना विजय विजय कुर्रे अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र जितेंद्र बंजारा चंद्रप्रकाश सूर्या राजकुमार जांगड़े दिनेश चतुर्वेदी अनिल बना रमेश जटवार केयर सागर श्रीमती सुशीला जोशी श्रीमती सविता राय श्रीमती जमुना वती बंजारे श्रीमती चांदनी भारद्वाज श्री अजय चौहान श्री प्रभाकर ग्वाल श्री हेमचंद मेरी श्री संजीव खंडे श्री विजय कुमार लहरें श्री राजेश घूमने श्री सारंग राहों में राजेश्वर सोनी मनोज लहरें क्रांति साहू अरुण भारद्वाज बृजेश साहू विष्णु बघेल गडरिया शगुन वर्मा रघु साहू ओम प्रकाश साहू संजीव वर्मा भागवत वैष्णव गिरधारी साहू सांसद रघुनंदन ओम प्रकाश साहू महेंद्र साहू दिनेश यादव भजन जांगड़े, हमीदुल्लाह खान एडवोकेट नसरुद्दीन अंसारी लखन सुबोध लहरें प्यारेलाल पार्वती कुर्रे डॉ मोहन सेंटर श्री विजय श्री कुणाल रामटेके श्री लोकेश पूजा ओके श्री श्याम बर्मन जी श्री मनु कुर्रे जी प्रदेश प्रभारी सहित मार्गदर्शक मंडल के श्री अनिल भोसले जी श्री के पी पांडे जी श्री एसके बंजारा जी श्री भारत सिंह जी श्री यूपी जोशी जी श्री बीएल कुर्रे जी श्री शंकर लाल हुई केजी श्री दूज राम बहुत जी राज मंत्री राज नारायण निराला जी श्री जेआर सोनी जी श्री राजाराम बनर्जी जी श्री बीपी नेताम जी श्री राम राम रत्नाकर जी श्री रामेश्वर खरे जी श्री नरेंद्र रामटेके जी राजमोहन श्री दशहरा पांडे जी श्री आरपीएस का हीरे जी श्री राम जी बौद्ध जी श्री प्रेम सारथी जी सहित प्रदेश भर के अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठन तथा कर्मचारी संगठन के लोग शामिल थे।
उक्ताशाय की जानकारी मिस्टर गुरुनाथ जांगडे प्रदेश महासचिव सतनामी समाज एवं आल इंडिया परिसंघ जिला अध्यक्ष रायगढ़ एवं अंजना बंजारे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने दी।।


