पत्थलगांव के धर्मकाटा के समीप कीचड़ में फंसा ट्रक, लगा लंबा जाम
पत्थलगांव । शनिवार की सुबह पत्थलगांव के अम्बिकापुर निर्माणाधीन एनएच 43 – मार्ग स्थित धर्मकांटा के समीप कीचड़ में ट्रक फंसने के कारण बीटीआई चौक से भाटामुड़ा तक लंबा जाम लग गया । जिससे लोग परेशान हो उठे । आपको बता दें कि गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश के कारण निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ हो जाने के कारण लंबी जाम लग गया । तकरीबन तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई । जाम में फंसे चालकों जाम से कराह उठे । जाम के कारण कई गाड़ियों इंजको , कुमेकेला के रास्ते होते जाते देखे गए । हालांकि चालक की सक्रियता से फंसे गाड़ी को निकाला गया । वही सड़क निर्माण में लगे मशीनों के द्वारा जानलेवा बने गड्ढे में मुरुम व गिट्टी डालकर करीब दो घंटे के बाद जाम को जाम को समाप्त कराया गया । उसके बाद गाड़ियों की आवागमन शुरू हुआ ।

