नगर के सिटी पब्लिक में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व
सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
धरमजयगढ़ के पीपरमार में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। जिसका मुख्य लक्ष्य मां सरस्वती के चरणों में विद्या का वरदान प्राप्त करना है वहीं स्कूल प्राचार्या लीली खेस ने कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे पवित्र त्योहार है जिसमें सभी अध्यापक व बच्चे मां सरस्वती के चरणों में बैठकर विद्या का वरदान पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष फ़रवरी माह के पंचमी के दिन मनाया जाता है।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिससे बच्चे काफी उत्साहित हुए। स्कूल की प्रिंसिपल लीली खेस ने कहा कि हर वर्ष इसी प्रकार से परंपराओं और नैतिक मूल्यों से संबंधित आयोजन विद्यालय में किया जाता है, ताकि विद्यार्थी सिर्फ अध्यन कर ही नहीं बल्कि भारतीय नैतिक मूल्यों और संस्कृति का असल महत्व समझकर उसका पालन करें।

