स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत महापौर और निगम की टीम कर रही वार्डो का सघन निरीक्षण
शहरवासी गिला और सूखा कचरा पृथक पृथक देवे-महापौर
सफाई के साथ मूलभूत सुविधा से भी वंचित न हो वार्डवासी-नारायण पटेल
रायगढ़ नगर निगम रायगढ़ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सफाई अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 45 मैं महापौर जानकी काट्जू समेत नगर निगम टीम ने सघन निरीक्षण कर वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही पार्षद एवं वार्ड वासियों द्वारा बताए गए अन्य समस्याओं को भी ध्यान में रखकर निराकरण हेतु आश्वासन देकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान के अंतर्गत वार्ड निरीक्षण किया जाता है,वही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर निगम की पूरी टीम स्थल पर उपस्थित होकर वार्डवासियों को स्वच्छता बनाये रखने गिला सूखा कचरा पृथक पृथक कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन रिक्शा दीदियों को देने अपील कर रही है पार्षद नारायण पटेल द्वारा नाली और सड़क की मांग पर महापौर जानकी काट्जू ने उपस्थित इंजीनियर से तुरंत नाप जोख कराकर स्टीमेट बनाने निर्देश दिए।निरीक्षण दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,अमृत काट्जू,सहा स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती,वार्ड के इंजीनियर दिलीप,यज्ञा सिदार,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय,सफाई दरोगा ब्रजेश पांडेय,सुपरवाइजर ज्योति मेहर एवं निगम के विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि सफाई अभियान के साथ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के तहत लगातार वार्डो में सफाई का जायजा लिया जा रहा है घर का गिला और सूखा कचरा रिक्शा और गाड़ी में स्वछता दीदियों को देने अपील की जा रही है,डंपिंग पॉइंट को समाप्त करने वार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया,वार्ड पार्षद के मांग पर सड़क और नाली के लिये स्थल पर इंजीनियर से नापजोख कराकर स्टीमेट बनाने निर्देशित किया गया है ताकि जल्द निर्माण कराया जा सके ।
वार्ड 45 के पार्षद नारायण पटेल ने बताया कि वार्ड भ्रमण दौरान पौनी पसारी,मणिकंचन केंद्र,तालाब निरीक्षण के साथ कुछ स्थानों में नाली सड़क और नाले पर पूल निर्माण की आवश्यकता बताई गई ताकि सफाई के साथ मूलभूत सुविधा से भी वार्डवासी वंचित न हो । महापौर जी ने आश्वासन देते हुए जल्द निर्माण कराने आश्वासन दिया है।वही सफाई ब्यवस्था को दुरुस्त रखने वार्डवासियों को गिला सूखा कचरा अलग अलग देने अपील की गई।

