धरमजयगढ़ भाजयुमो की टीम बायंग स्थित ओपी चौधरी के निवास में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में पहुचीं
धरमजयगढ़ भाजयुमो की टीम पार्टी के कार्यसमिति की बैठक में पूर्व कलेक्टर और भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के निवास पर पहुचीं जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तैयार की गई साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए।कार्यक्रम में धरमजयगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि कुमार पटेल के नेतृत्व में नगर से दर्जनों युवाओं ने भाग लिया धरमजयगढ़ से भाजयुमो की टीम में प्रमुख रूप से शशि पटेल के साथ महामंत्री शिशुपाल गुप्ता,विश्वजीत विस्वास,बीडीसी किशोर राठिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के गृहग्राम बायंग में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक चर्चा में 1 बूथ 20 यूथ जैसी विषयो पर चर्चा की गई वहीं इस बार रायगढ़ में न रखकर पूर्व आईएस व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के यहां आयोजित की गई जिसमे जिले के धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा सहित तमाम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


