पत्थलगांव में युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत का किया पुतला दहन
पत्थलगांव । प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार पत्थलगांव में युंका अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में इन्द्रीरा चौक पर रविवार को पुर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया गया । गौरतलब है कि कल रायपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने खुलेआम पुलिस के आला अधिकारियों समक्ष पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अश्लील गालियां दी थी एवं अभद्रता की थी जिसके कारण इस कृत्य का प्रदेश युवा कांग्रेस कड़ा विरोध पूरे प्रदेश में कर रही है जिसका जगह जगह विरोध हो रहा है । मामले का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यो को लगातार गति दे रही है और विपक्ष मुद्दाविहीन हो गई है जिससे भाजपा बौखला गई है और अभद्रता पर उतर आये है और पूर्व मंत्री के अभद्रता को भाजपा के आला नेताओ के द्वारा अभद्रता को समर्थन करना भी दुखद है भारतीय जनता पार्टी अपने आप को संस्कारी पार्टी कहती है क्या यही उनका संस्कार है । इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस महासचिव रामकिशन यादव, महासचिव यम सिदार, विधानसभा उपाध्यक्ष मोनू सिंह, नरसिंह गिरी, हेमंत चौहान, इस्माइल खान, अमन शर्मा, समीर खान, पंकज लकड़ा माइकल भाटिया,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

