रायगढ़. ओडिशा की ओर से आ रहे वाहन से काेतरा राेड पुलिस ने दाे टन अवैध कबाड़ जप्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक काे चाेरी के आराेप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। गुरुवार काे थाना प्रभारी चमन सिन्हा काे जानकारी मिली की एक गाड़ी में चाेरी का कबाड़ बेचने के लिए रायगढ़ लाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने पूंजीपथरा (तराईमाल) की ओर कबाड़ लेकर जा रही गाड़ी संख्या सीजी-13एके 2294 को कलमी डीपापारा रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी कर राेक िलया। गाड़ी में लोहे के एंगल, वाहनों के पुर्जे आदि रखे थे। पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार चालक रतन झा पिता राम नारायण निवासी संगीतराई जूट मिल कबाड़ संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। पूंछे जाने पर उसने बताया कि वह ओडिशा से कबाड़ खरीद कर लाया जिसे बेचने के लिए वह सांगीतराई लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी का वजन कराने पर दाे टन कबाड़ मिला है। पुलिस ने वाहन काे कबाड़ सहित जब्त कर धारा 41(1+4) सीआरपीसी , 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर चालक काे रिमांड पर जेल भेजा गया है।


