गणित की रिफ्रेस कक्षा का अवलोकन और पाठ्य पुस्तक वितरण
खरसिया। शास. उच्च. माध्य. विद्या. कछार में विगत दो वर्षों से कोरोना काल में पढ़ाई की कमी की क्षति पूर्ति हेतु गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के रिफ्रेश कक्षा का संचालन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी रूचि के साथ अध्ययन कर रहे है और उन्हें उनके सवालों के जवाब शिक्षकों के माध्यम से प्राप्त होने पर संतुष्ट हो रहे है. विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ गई है. जिसमें अभी गणित विषय का अध्यापन श्री हरिशंकर पटेल व्याख्याता के द्वारा अध्यापन किया जा रहा है.प्राचार्य श्री पी. सी. बघेल सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की उपचारात्मक कक्षा का संचालन कर अभिनव प्रयास किया रहा है.ग्राम कछार के सम्माननीय दीवान जी श्री तेजवंत सिंह दीवान जी ने उपचारात्मक कक्षा में आकर विद्यार्थियों से ध्यानपूर्वक ईमानदारी के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया. पूर्व बी. डी. सी. श्री लालमेन पटेल जी विद्यालय आकर विद्यार्थियों से मिले. उन्होंने सदैव गुरुओं की बात मानकर उनके द्वारा दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने और आगे बढ़कर अपने गांव, स्कूल और जिला का नाम रोशन करने की बात कही और सभी शिक्षकों सहित प्राचार्य के कार्य की प्रशंसा की और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी. उन्होंने निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया. व्याख्याता श्री एम डी पटेल,श्रीमती नीलम बरवा, श्रीमती वर्षा कामड़े संकुल समन्वयक श्री शशि कुमार डनसेना,व्यायाम शिक्षक श्री धर्मेन्द्र कोर्चे, सहायक शिक्षक ( विज्ञान ) श्री योगेश सिदार, श्री डोलेश्वर प्रसाद सिदार सुश्री भानुप्रिया दीवान,श्री ईश्वर चरण पटेल एवं सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

