भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ f.i.r. दर्ज़ होने के बाद गिरफ्तारी नहीं करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा थाना कोतवाली का घेराव किया
लगभग 120 गाड़ियों का काफिला रायगढ़ की शहर से घूमते हुए कांग्रेस जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, के नारे लगाते हुए नटवर स्कूल मैदान में इकट्ठा हुए
आपको बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ उनकी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यालय में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी करने का थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिससे थाना कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती धारा 354 ।के तहत मामला दर्ज किया था। उसके 2 दिन बाद भाजपा ने सैकड़ों की संख्या में कोतवाली का घेराव कर f.i.r. हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि यह सब कुछ कांग्रेस सरकार के षड्यंत्र के तहत हो रहा है।
जोकि उक्त मामले में दूर दूर तक कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था भाजपा अपने घिनौने करतूस को छूपाने के लिए अपने ही घर में हुए मामले को छुपाने के लिए राजनीतिक कर रहे थे पर उसकी करतूत जनता के सामने आ ही गयी, भले ही भाजपा अपने जिलाध्यक्ष को बचाने में लगी है और उसे पाक साफ बता रही हैं ,पर आम जनता के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल कि काले करतूत उजागर हो चूंकि है, आज न कल गरीब भाजपा कार्यकर्ता को न्याय मिलेगी यह चर्चा शहर के पान ठेलो होटलों में खड़े होकर लोग कर रहे हैं, और यह भी चर्चा का बिषय बना हैं उमेश अग्रवाल के जगह कोई गरीब ब्यक्ति के ऊपर मामला बना रहता तो एक सेकेंड में गिरफ्तारी हो जाती,वही कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा थाना कोतवाली में हलाबोल के बाद
अपने समर्थकों के साथ हंडी चौक में महंगाई के विरोध में भी प्रदर्शन किया। महंगाई और भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया, प्रदर्शन में पूर्व सभापति शेख सलीम नियारिया, किसान नेता लल्लू सिंह ,सेवा दल के अध्यक्ष शकील अहमद ,संतोष बोहिदार ,प्रांशू अग्रवाल, विभाष सिंह व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

