कोरबा. एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में स्वच्छता माह के उपलक्ष्य में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। कुसमुंडा क्षेत्र के आवासीय व कार्यालय परिसरों से कचरा कलेक्शन करने वाले ठेका व विभागीय सफाई कर्मियों को साड़ी, टी-शर्ट, मास्क, सेनेटाइजर और साबुन वितरण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसका विषय था, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन था। महाप्रबंधक और उप क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मियों को खादी के मास्क वितरित किए गए। महाप्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि साफ-सफाई के अग्रिम दस्ते में रहने वाले सफाई मित्र हमारी अमूल्य सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को हम सब मिलकर ही रोक सकते हैं। इसके लिए प्रोटोकॉल का पालन करना है, बाहर निकलते समय हमेशा मास्क लगाए रखना है। हाथ को बार-बार धोते या सैनिटाइज करते रहना है। दो गज की दूरी को हमेशा याद रखें तो कोरोना से बचे रह सकते हैं। वरिष्ठ मनोरंजन गृह में आयोजित कार्यक्रम में डीसी कुंडू,डीएन शुक्ला, प्रमोद कुमार जैन, जीके सिंह, के सुरेश, राजेंद्र सहारे, मुख्य प्रबंधक (सिविल), ऊर्जा महिला मंडल अध्यक्ष माया सिंह, सदस्यों में एलोरा जेना, सीमा फिलिप, सुनीता राय, प्रीति जैन, सीमा मिश्र, निकी वर्मा, ममता लाला, अनीता श्रीवास्तव, अन्य उपस्थित थे।


