न्यायालय पेशी से नदारत रहने वाले 4 वारंटियों को
पुसौर पुलिस पेश की न्यायालय
*रायगढ़* । जेएमएफसी रायगढ़ द्वारा मारपीट मामले के आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जो न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में आज दिनांक 23/05/2022 को स्टाफ द्वारा वारंटियों के घर दबिश दिया गया, चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
वारंटी जिन्हें न्यायालय पेश किया गया– (1) कुश कुमार बंजारा 42 वर्ष या (2) विनोद गुप्ता उम्र 21 वर्ष (3) सुनील बंजारा 20 वर्ष (4) नरेश बंजारा 19 वर्ष सभी निवासी बोड़ाझरिया थाना पुसौर ।

