केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी है। हालांकि कई राज्यों में यह 5 से 10 फीसदी के बीच है।
देश में बीते 24 घंटे में 15,940 नए कोरोना संक्रमित मिले और 20 लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में नए संक्रमितों की संख्या कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वाराकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण शनिवार सुबह जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी है। हालांकि कई राज्यों में यह 5 से 10 फीसदी के बीच है। देश में सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 3495 की बढ़ोतरी हुई है और ये बढ़कर 91,779 हो गए। वहीं, 20 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,24,974 हो गई। शुक्रवार को देश में 17,336 मामले सामने आए थे।
12 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।


