पत्थलगांव । बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खूंटापानी के बाउरीकोना में रविवार को सुबह खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने के कारण उसमें दबने से चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार चालक बंसत कुमार पैंकरा पिता जगयो प्रसाद पैंकरा (उम्र- 35 वर्ष) गांव के ईया सिंह पैंकरा के खेत पर ट्रैक्ट्रर से जुताई कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक बंसत की उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों को घटना का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चालक का शव बाहर निकाल कर मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । बता दें कि खूंटापानी निवासी ईया सिंह पैंकरा अपने दामाद का ट्रैक्टर लाकर खेती किसानी के लाया था । वही आज सुबह चालक द्वारा अपना खेत जुतवा रहा था इसी दौरान घटना घटी, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।


