छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 29जून को आयोजित प्रदेश व्यापी हडताल में शामिल होने के लिय प्रदेश के लिपिको को आह्वान किया है
प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की उनके संघ की 25जून को आयोजित प्रांतीय बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त अभिमत पर प्रांतीय कार्यकारणी ने 29जून की फेडरेशन की हड़ताल में प्रदेश के सभी लिपिक अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करेंगे इस बाबत पूरी कार्यकारणी सहित समस्त जिलों को निर्देश भी ज़ारी कर दिया गया , श्री तिवारी ने बताया की भारत देश में छग जैसे संपन्न राज्य में सरकार की प्राथमिकता में कर्मचारी वर्ग नही है आज भी देश में सबसे कम महगाई भत्ता छग राज्य के कर्मचारियो को दिया जा रहा है,
जिससे कर्मचारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है आर्थिक कुठराघात झेलते कर्मचारी अब आंदोलन को मजबूर है, उन्होंने सभी लिपिकों से बढ़ चढ़ कर आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है,
प्रांतीय बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, वंदना त्रिपाठी महिला प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष, संरक्षक शोभा श्रीवास्तव, महामंत्री मुकेश मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री सुनील यादव, प्रांतीय सचिव जगदीश खरे, प्रांतीय सचिव निरंजन बरीहा, वर्षा रानी चरण प्रांतीय सचिव, प्रांतीय प्रवक्ता मनोज वैष्णव, प्रांतीय सचिव इम्तियाज अहमद , प्रांतीय सचिव राखी कौशिक प्रांतीय महामंत्री हेमंत बघेल, सम्भागीय अध्यक्ष रायपुर दीपक मिश्रा सहित प्रदेश के 23जिलों के लगभग प्रतिनिधियों ने भाग लिया,
सादर प्रकाशनार्थ :
रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष??


