पत्थलगांव .. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव के द्वारा स्थानीय पंचायती धर्मशाला में खुशी जाहिर करते हुए केक काटा गया । इस दौरान काँग्रेसजनो ने एक दूसरे को केक काटकर खुशियां मनाई । प्रदेश महामंत्री सह डीडीसी आरती सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। लगातार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी योजनाओ को लेकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाए है। वही गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओ के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में सफल रहे। ततपश्चात सभी काँग्रेसजनों के द्वारा इन्द्रीरा गांधी कन्या हाई स्कूल में वृक्षारोपण किया । इस दौरान विभिन्न प्रजातियों का पौधारोपन कर उनकी रक्षा की संकल्प लिया । कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने किया । इस मौके पर गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, कुलविंदर सिंह भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार, बीडीसी मुकेश पैंकरा, राधेश्याम गुप्ता,सोनभद्र सिदार, मनोज तिवारी, प्रवीण शर्मा, छत्रमोहन यादव, बबलू तिवारी, रामचन्द्र गुप्ता, रवि यादव, पंकज शर्मा, घनश्याम सिदार, उज्ज्वल साय, नीता कुर्रे, लालजीत सिंह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

