प्रदेश में मानसून का दौर चालू हो गया है। इस बीच कई बार देखा जाता है कि जीव जंतु आस-पास के रहवासियों के घरों में जा घुसते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी भाई लाल मौर्या के घर पर गुरुवार की शाम एक विशालकाय अजगर जा घुसा। जिसे देखते साथ ही रहवासीयो में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आसपास सांप को देखने के लिए भीड़ जमा होने लगी।
तभी आनन-फानन में घर वालो ने इसकी सूचना साँपो को रेस्क्यू करने वाले जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद अन्य स्थानों पर रेस्क्यू कर रहे जितेंद्र सूचना मिलते ही प्रेमनगर की तरफ रवाना हुए। पहुँचते साथ ही घर के अंदर घुसे अजगर का रेस्क्यू करने में जुट गए।
रेस्क्यू के दौरान देखा गया कि, अजगर के गले में प्लास्टिक का फंदा जैसा कुछ फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। अजगर को पकड़कर पास से देखा तो उसके गले में प्लास्टिक का फंदा फंसा हुआ था। जितेन्द्र अंदाजा लगाते हुए बताया कि अजगर किसी गोलाकार पाइप में घुसकर बाहर निकल रहा होगा। तब उस पाइप में बंधा प्लास्टिक का बेंड अजगर के शरीर मे फंस गया होगा।
जिस वजह से साँप की जान जोखिम में आ गई। इस फंदे की वजह से अजगर ठीक से खाना भी नही निगल पा रहा होगा। साँप को देखने पर वह काफी कमजोर भी मालूम पड़ रहा था।जिसके बाद सीजर की सहायता से उस फंदे को काटा गया । फिर अजगर को एक साफ बोरे में भरकर जंगल में छोड़ने के स्नैक कैचर रवाना हुए। इस रेस्क्यू के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

