छाल थाना क्षेत्र के हटी पेट्रोल पंप में बीते दिनों सेल्सलेन द्वारा बिक्री की रकम चोरी के मामले में आज छाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की हटी पेट्रोल पंप के सेल्समैन ओमप्रकाश जांगड़े निवासी पुरूंगा के द्वारा काउंटर में रखे बिक्री के रकम के बैग से मौका देखकर 50 हजार रुपए चोरी कर लिया गया था वहीं यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद से आरोपी काम पर भी नही आ रहा था वहीं मामले में आज छाल पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।तो वही दूसरी तरफ धरमजयगढ़ के ग्रामीण यांत्रिकी के एसडीओ की बाइक चोरी का मामला सामने आया है बाइक चोरी के मामले को लेकर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एसडीओ ने बताया की 23/06/2022 को छुट्टी लेकर अपना गृह ग्राम बिलासपुर गया था । और कामवाली बाई के पास घर का चाभी छोड दिया था ।वहीं दूसरे दिन सुबह करीब 08:00 बजे कामवाली बाई कौशल्या साहू ने फोन कर बतायी कि घर का चैनल गेट का ताला टूटा है और बरामदा में रखे हीरो होण्डा पैशन प्लस मो0 सा0 क्रं0 CG 15 CA 9382 नही है। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है बताने पर आज गांव से आया तो देखा कि बाहर का चैनल गेट टूटा पडा था और मो0 सा0 क्रं0 CG 15 CA 9382 रखा नही था जिसके बाद चोरी की रिपोट धरमजयगढ़ थाने में दर्ज कराई गई है।वहीं मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है

