धरमजयगढ़ के पतरा पतरा पारा में आज सुबह तड़के 4 बजे के आसपास नवरतन सारथी के घर में एक जहरीला नाग घुस गया जिसे डायल 112 की टीम और हाथी मित्र दल की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा आपको बता दे की पतरा पारा मोहल्ले में सुबह तड़के की यह घटना है जिसे देखने के बाद घर के सदस्यो ने इसकी सूचना डायल 112 को दी तो डायल 112 के आरक्षक संत पटेल और चालक अमित कुमार ने हाथी मित्र दल के सदस्यों से संपर्क किया जिसमे यादव और जावेद खान ने सांप का रेस्क्यू कर विषैले सांप को जंगल में छोड़ा।


