घरघोड़ा आज दिनांक 30/06/2022को संकुल केंद्र कोसमघाट एवम कुडुमकेला दोनो संकुलो का मुख्य मंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण माध्यमिक शाला पुरी में आज अंतिम दिवस सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार सिंह एवम कंचन लता खलखो संकुल समन्वयक अक्ती साय राठिया एवम महेश दास महंत के द्वारा सुरक्षा पर चर्चा किया गया उसके बाद घरघोड़ा निरीक्षक श्री प्रवीण मिंज जी द्वारा सड़क सुरक्षा बाल सुरक्षा एवं उप निरीक्षक श्री खेस सर द्वारा बारी बारी से चर्चा किया गया और शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बहुत ही सरलता से समाधान किया गया और अंत में संकुल प्राचार्य श्री बी एल पटेल जी द्वारा आज के प्रशिक्षण का समापन किया गया


