महेश सतपथी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि : जिले भर से शामिल हुए लोग।
घरघोड़ा:- हँसमुख मिलनसार एवं सामाजिक समरसता को जीवंत करने वाले लोगों में प्रिय श्री महेश सतपथी का आकस्मिक देहावसान हो गया।घरघोड़ा निवासी श्री सतपथी विगत दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके दिवंगत हो जाने से जिले के विविध विकासखण्डों से स्वजातीय बन्धुओं ने उपस्थित होकर अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके विनम्र सहयोगात्मक एवं सकारात्मक आचार से लोग प्रभावित थे। अपने मिलनसारिता एवं आदर्श व्यवहार के कारण जनमानस के मध्य लोकप्रिय थे श्री महेश सतपथी। सामाजिक संगठन , कर्मचारी समूह ,सृजन मंच ने उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।


