अल्प वर्षा के कारण कृषक खेती के कार्य में पिछड़े अब ले रहे टोटकों का सहारा
पत्थलगांव । इन दिनो खंड वर्षा होने के कारण किसान के खेतो मे प्रर्याप्त मात्रा मे पानी का जमाव नही हो पा रहा है,जिसके कारण किसान खेती का कार्य करने मे काफी पिछडे दिखायी दे रहे है,अब पानी की कमी होने पर कृषक वर्ग के लोग देहाती टोटको का सहारा लेने लगे है,इन दिनो ग्रामीण क्षेत्र के कृषक अपने खेतो मे मेंढक-मेंढकी का विवाह रचा कर इंद्र देव को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे है,कृषको की माने तो ऐसे टोटको का सहारा लेकर इंद्र देव को प्रसन्न किया जा सकता है,जिससे क्षेत्र मे अच्छी बारिश होने के आसार बन जाते है। दिन शुक्रवार को यहा के कुछ ग्रामीण ईलाके मे किसानो द्वारा मेंढक-मेंढकी का विवाह रचाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की कोशिश की गयी,यहा के बुजुर्ग किसान सुखन साय ने बताया कि पुरानी मान्यता अनुसार अल्प वर्षा होने की स्थिती मे किसानो द्वारा एक दर्जन से भी अधिक टोटको का सहारा लिया जाता था,इन टोटको को अपनाने के बाद इंद्र देव के प्रसन्न होने पर क्षेत्र मे अच्छी बारिश होने के आसार बन जाते है। ग्रामीण ईलाको मे इन दिनो अच्छी बारिश के लिए अपनाये जा रहे टोटको मे महिलायें भी शामिल हो रही है,इनके द्वारा खेतो मे जाकर पुरूषो का साथ देते हुये इंद्र देव को प्रसन्न करने पूजा अर्चना की जाती है। यहा के किसान बबलू तिवारी ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण इन दिनो किसान अपने खेतो मे बोआई रोपाई का काम नही कर पा रहे है,जिसके कारण ग्रामीण ईलाको मे निवासरत किसानो द्वारा टोटको का सहारा लेना शुरू कर दिया है,उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानो की आस्था टोटको मे रहने के कारण ये बारिश कम या अधिक होने की भी स्थिती मे उनका सहारा लेते है।


