सरिया. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक रविवार को सरिया स्थित विवेकानंद स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहित रंजन एवं संचालन उमेश वर्णवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों के साथ होने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस बाबत प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव दिनेश साहू ने कहा कि सरकारी शर्तों के साथ हमें भी प्राइवेट स्कूल खोलने का सरकार अनुमति दें क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बंद रहने से प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षकों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
इन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सहायता राशि देने की मांग को लेकर आगामी 19 अक्टूबर को राजभवन रांची में धरना देकर व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सहायता राशि पैकेज देने की मांग करेंगे। बैठक में तारकेश्वर मोदी, वासुदेव वर्मा, कैलाश महतो आर बी मिश्रा, उमेश शर्मा, बालेश्वर वर्मा, किशोर मंडल, देवाशीष बादल, जयनाथ राणा समेत शिक्षक उपस्थित थे।


