घरघोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के शिक्षकों को माह जून का वेतन आज जुलाई महीने के 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी अप्राप्त है जबकि अन्य सभी स्कूलों में शिक्षकों का वेतन जमा हो चुका है ऐसे में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा के शिक्षकों में अच्छा खासा रोष देखने को मिल रहा है । प्रतिनियुक्ति के पूर्व प्रतिनियुक्ति की सहमति देने समय आवंटन सिस्टम से वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों ने अपना विरोध लिखित में दर्ज कराया था तत समय वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक माह वेतन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया था शुरुआत के महीनों में तो वेतन सही समय पर मिलता रहा पर जून माह के वेतन में समस्या सामने आ ही गई । दरअसल स्वामी आत्मानंद के शिक्षकों का वेतन पूर्व के शिक्षाकर्मियों की भांति आवंटन सिस्टम से प्रदाय किया जाता है क्योंकि स्वामी आत्मानंद स्कूल घरघोड़ा के खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं थी इस कारण से माह जून का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत किया जा चुका है इसके उपरांत भी आज जुलाई माह के 1 सप्ताह बीतने के पश्चात भी शिक्षकों के हाथ खाली ही हैं कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर दबी जबान में बताया की डी ओ साहब ने हमें आश्वस्त किया था की आवंटन सिस्टम से वेतन में आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और प्रत्येक माह आपको वेतन समय पर प्राप्त हो जाएगा परंतु साहब के आश्वासन के बावजूद जून माह के वेतन के लिए शिक्षक तरस रहे हैं और अभी भी उन्हें नहीं पता कि उनका वेतन कब तक जमा हो पाएगा ।

