हाथी प्रभावित क्षेत्र चिकटवानी में बिजली कटौती के संकट से जूझ रहे लोग।
धरमजयगढ़ सहितासपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती संकट के रूप में उभर रहा है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।वहीं हल्की बारिश के बाद बिजली कटौती कर दी जा रही है जिससे जिससे विषैले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है ऐसे में क्षेत्र के लोग विद्युत वितरण सब स्टेशन के कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर कर अघोषित बिजली कटौती पर खरी-खरी सुना रहे हैं।गइस मामले में वार्ड क्रमांक 15 चिकट वाणी के लोगो ने बताया की बताया कि उनके यहां रात रात भर बिजली नहीं रहती जिससे एक तरफ विषैले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है तो दूसरी ओर हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शाम होते ही हाथियो का खतरा अलग बना रहता है यहां रहने वाले लोगो का कहना है की शाम होते ही जंगली हाथी किस वक्त जंगल से निकालकर आ जाए इसलिए लोग घरों से बाहर नहीं निकलते।वहीं विधुत समस्या को लेकर नाराज ग्रामीणों ने कहा की जल्द ही अगर विधुत व्यवस्था नहीं सुधारी जाती तो आने वाले दिनों में वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

